फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी आगरा में मिली, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। व्यापारी की लापता पुत्री को आगरा में खोज लिया। पुलिस ने नामजद आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने दस दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यापारी ने बताया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का एक युवक फुसलाकर ले गया है। पुलिस को सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली। एसआई हरवंश कुमार की अगुवाई में आगरा गई पुलिस टीम ने किशोरी को तलाश लिया। नामजद आरोपी के अलावा आगरा के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसआई सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। दोनों युवक पुलिस की हिरासत में है। किशोरी के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी को फुसलाकर ले गए, रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अगस्त की सुबह चार बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को कस्बा निवासी कमलेश बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखी नकदी और जेवर भी ले गई हैं। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें