बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देरशाम एक घर में घुसकर युवक ने किशोरी से छेड़खानी की। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी के पिता ने बताया कि गुरुवार देर शाम घर के सभी लोग गांव में ही एक समारोह में गए थे। घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, तभी युवक धमकी देता हुआ भाग गया। घर वालों के लौटने पर किशोरी ने मामले की जानकारी दी। किशोरी का पिता उसी समय युवक के घर शिकायत करने गया तो उसके घरवालों ने धमकी दी। किशोरी के पिता ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर उमाशंकर, मुनीष और ऊषा देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो