फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील रहे हड़ताल पर, जिला जज और डीएम से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर के मामलों की सुनवाई के लिए बनाए गए ट्रिब्यूनल को कचहरी परिसर में लाने की मांग को लेकर मुख्यालय के वकील शुक्रवार दूसरे दिन भी कलम बंद हड़ताल पर रहे, जिसके चलते न्यायिक कार्य ठप रहा। इस दौरान वकीलों ने जिला जज और डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

जिला संयुक्त बार के अध्यक्ष रामअवतार रस्तोगी, सिविल वार की अध्यक्ष स्नेह लता तिवारी और सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना ट्रिब्यूनल को कचहरी से काफी दूर स्थापित किया गया है। इस कारण यहां पर वादकारियों और वकीलों के हित में मामलों की सुनवाई उचित नहीं है। जिला जज महताब अहमद और डीएम वैभव श्रीवास्तव से मिलकर भी वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पहले की तरह जिला कचहरी में ही इसको संचालित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें