फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव के लिए किया भूमि पूजन, दो को निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चौक बाजार में इलाहाबाद बैंक के पास बीते साल की तरह इस बार भी पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को कमेटी से जुड़े लोगों ने भूमि पूजन कराया। भूमि पूजन शनिदेव मंदिर महंत आशुतोष शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ किया। हवन किया गया, जिसमें मौजूद लोगों ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल उर्फ बिछले ने बताया कि दो सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सात सितंबर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आठ सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। यह भी बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति महाराष्ट्र के सांगली से लाई जा रही है। इस मौके पर गोविंद अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, हरिशंकर लाला, अरविंद ,सुरेश , अध्य्क्ष दीपक मराठा, जीतू, दिनेश मराठा, पप्पू तिर्वेदी , सुनील आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें