फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने लगाई एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने डायट प्राचार्य से मारपीट और उनके दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की विवेचना में पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 27 अप्रैल को तत्कालीन प्राचार्य पीआर गुप्ता और डीलएड छात्रों में प्रैक्टिकल में कम नंबर देने को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर प्राचार्य से मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। बाद में इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्राचार्य की ओर से पुलिस ने डकैती, गालीगलौज, मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने, और सरकारी अभिलेख फाड़ने आदि की धाराओं में पांच छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, एक छात्र की ओर से मारपीट, गालीगलौज, धारदार हथियार से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राचार्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कस्बा इंचार्ज मोहित कुमार ने इस मामले की विवेचना की। इसमें दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई, लिहाजा पुलिस ने दोनों मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। विवेचक ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट लगाकर पत्रावली विभागीय उच्चाधिकारियेां को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें