फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन को लेकर बाबू ने पालिका कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रुपयों के लेनदेन को लेकर नगर पालिका के दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने बाबू पर रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी नूर बानो ने बताया कि वह नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पालिका के एक बाबू से उनका रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को उन्होंने बाबू से अपने रुपये मांगे। इस पर बाबू ने टालमटोल करने लगा, जिससे कहासुनी के बाद विवाद हो गया। महिला कर्मचारी का आरोप है कि उसके साथ बाबू ने मारपीट की। महिला ने सुनगढ़ी थाने जाकर घटना की शिकायत की। एसएसआई सतीश बाजपेई ने बताया कि महिला का रुपये के लेनदेन को लेकर दूसरे कर्मचारी से विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इस मामले में ईओ का फोन आया था। महिला कर्मचारी उन्हीं के पास चली गई। उधर, ईओ निशा मिश्रा का कहना है कि रुपये के लेनदेन में झगड़ा हुआ है। मामले की विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें