फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेहनर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को एक अधेड़ का क्षतविक्षत शव मिलने से अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान हुई। पुलिस ने परिजन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर बाद रेलवे ट्रैक की सफाई करने के लिए निकले ट्रैक मैन ने शव देखा। सूचना पाकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान गिरधारी यादव (50) पुत्र श्रीराम यादव निवासी गणेशपुर गोठिया थाना सदर कोतवाली के रूप में हुई। मृतक के परिवार के टीकाराम ने मृतक की पहचान की। उन्होंने बताया कि दो दिन से गिरधारी घर से लापता थे। मृतक अविवाहित थे और मजदूरी कर घर खर्च चलाते थे। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के कब्जे में लिया गया है, परिजन से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें