फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का प्रधानाचार्य पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परेवा वैश्य (पीलीभीत)। एक दिन पूर्व साथी छात्र से हुए झगड़े को लेकर प्रधानाचार्य और शिक्षक पर दूसरे छात्र ने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाचार्य की ओर से भी एक तहरीर पुलिस को दी गई है। जिसमें शिकायत करने वाले छात्र पर उनके एक रिश्तेदार से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों तहरीरें मिलने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र ने बताया कि वह एसबी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल बरहा विक्रम में कक्षा आठ में पढ़ता है। मंगलवार को उसकी कक्षा सात में पढ़ने वाले एक छात्र से मारपीट हो गई थी। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया था। आरोप है कि बुधवार को वह स्कूल गया तो इंटरवल के वक्त प्रधानाचार्य और एक शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें काफी चोटें आई है। उधर, दूसरे पक्ष से प्रधानाचार्य छत्रपाल ने भी पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उनके भांजे से मारपीट का आरोप छात्र पर लगाया गया है।
प्रधानाचार्य छत्रपाल का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। छात्र ने मेरे भांजे से मारपीट की थी। इसी मारपीट में उसके भी कुछ खरोंच लग गई। इसी को लेकर मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें