फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ गए थे ससुराल, चोर समेट ले गए माल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर पत्नी संग ससुराल गए शिक्षक के बंद मकान को चोरों ने निशाने पर ले लिया। मेनगेट के ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर नकदी-जेवरात समेत सवा दो लाख कीमत का सामान समेट ले गए। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस सुरागरसी में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी शिक्षक दोदराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पंद्रह अगस्त को वह पत्नी और बच्चों संग मकान को ताला लगाकर अपनी ससुराल बहेड़ी (बरेली) के ग्राम पुन्नापुर गए थे। इस बीच चोर मेनगेट का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 32 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवरात, कपड़े समेत सवा दो लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। शुक्रवार शाम को कॉलोनी के लोगों ने उनको घटना की सूचना दी। इस पर वह रात में ही वापस आ गए। सूचना मिलने पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने पहुंची। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस की टीम चोरों के बारे में सुरागरसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें