फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में युवक पर तमंचे से किया फायर, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। इसके बाद जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। गोली बाईं बांह को छूती हुई निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि गांव में उनके दो मकान है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह एक मकान में खाना खाने के बाद दूसरे मकान की तरफ जा रहे थे। आरोप लगाया कि इस बीच रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मिश्रीलाल ने उनको रोक लिया। आरोपी के साथ मनोज और मुकेश भी थे। तीनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद मिश्रीलाल ने तमंचा निकालकर जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। गोली पीड़ित की बाईं बांह को छूती हुई निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। अब तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने के लिए गजरौला इंस्पेक्टर नरेश कश्यप को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें