बरखेड़ा। एसपी के आदेश पर दौलतपुर पट्टी गांव निवासी मोहम्मद जैदी की ओर से थाना पुलिस ने गांव के ही शाकिर शाह, तौकीर और मोहम्मद हनीफ के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहम्मद जैदी ने बताया कि उनके खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते 15 जुलाई को दवा डालकर पेड़ों को सुखा दिया। इसकी जानकारी लगने पर 23 जुलाई को पीड़ित ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो