फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियादाह गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद चिड़ियादाह गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट की गई। पथराव किया गया। जिसमें दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती कर मामला शांत कराया। कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में रविवार सुबह गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच शहनाजुद्दीन और रियाजुल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद ने कुछ ही देर में तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से लोग जमा हुए और मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक दूसरे के घर में घुसकर मारपीट की गई। सामान में तोड़फोड़ करने के साथ ही पथराव किया गया। घटना में एक पक्ष से आमिर अंसारी, शहनाजुददीन और दूसरे पक्ष से रियाजुल घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मौका मुआयना कर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई, जिसके बाद सख्ती करते हुए मामला शांत कराया। रियाजुल पक्ष ने थाने में चार नामजद के खिलाफ तहरीर दी है, जबकि दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं पहुंची है। पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुचलका पाबंद कार्रवाई भी कराई जाएगी। गुंडई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें