फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादरों के जुलूस में नई परंपरा डालने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। एक दिन पूर्व कस्बा बरखेड़ा में निकाले गए चादरों के जुलूस में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए विरोध करने के बाद पुलिस हरकत में आई है। दी गई अनुमति में शामिल बिंदुओं का उल्लंघन पाए जाने पर 14 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहजी मियां दरगाह के उर्स में शामिल होने के लिए बरखेड़ा से बुधवार को चादरों का जुलूस पीलीभीत तक गया था। इसकी अनुमति प्रशासन से ली गई थी, लेकिन इसमें कई शर्तों का पालन करने के लिए भी कहा गया था। परंपरागत तरीके से जुलूस सीधे बरखेड़ा से पीलीभीत तक ले जाना था, लेकिन उसको कस्बा बरखेड़ा में भी घुमाया गया। जुलूस लेकर उसमें शामिल लोग बरखेड़ा थाने में भी पहुुंच गए थे। इसका हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इस मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। एसओ आलोक मिश्रा ने बताया कि एसएसआई पूरनचंद की ओर से कस्बा बरखेड़ा निवासी सिराजुद्दीन, मोहम्मद यूनीस, नूर मोहम्मद, मोहम्मद शाहिद, हिसामुद्दीन, ताज मोहम्मद, फिरोज दर्जी, नदीम, दिलशाद, मोहम्मद जुनैद , ख्वाजा अहमद, शकील, शराफत, इकरार 14 नामजद और 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

श्रद्धा स्थल पर खुराफात के मामले में पुलिस ने कहा-मानसिक मंदित की करतूत
पीलीभीत। एक श्रद्धा स्थल पर खुराफात के मामले में पुलिस दोषियों तक नहीं पहुंच सकी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी जब कोई साक्ष्य नहीं मिल सका तो पुलिस ने हर बार की तरह इसे भी मानसिक मंदित की करतूत बताया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव स्थित बद्दल शाह मियां की मजार में खुराफात की गई थी। बुधवार सुबह यहां की चादर और अन्य सामान जलता मिला था। जिससे गांव में तनाव के हालात बन गए थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हर बार की तरह इस मामले में भी मानसिक मंदित की करतूत बता रही है। इधर, पुलिस ने इस गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है कि जब मेनगेट पर ताला लगा था तो एक अन्य गेट कैसे खुला रह गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने यहां दो सिपाहियों की 24 घंटे ड्यूटी लगा दी है।
एएसपी रोहित मिश्र ने कहा कि घटना में पुलिस की टीमें सुरागरसी कर रही हैं। अग्रिम आदेशों तक घटनास्थल पर पुलिस पिकेट लगा दी गई है। खुराफात करने वाले की तलाश की सख्त एक्शन लिया जाएगा। गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें