बरखेड़ा। गोपी कॉलोनी में पावर कॉरपोरेशन की ओर से कराए गए विद्युत लाइन डलवाने के काम में विरोध करने वाले एक व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की गई है। जेई से मिली तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता साबिर खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को गोपी कॉलोनी में कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत लाइन डलवाई जा रही थीं। इसमें गोपी कॉलोनी निवासी हरद्वारी लाल ने बेवजह विरोध कर दिया। उसको जब अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे सरकारी कार्य में भी बाधा डाली गई। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो