फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभासद को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका सदस्य से गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मी जबरिया उसे बाइक पर बैठाकर पुलिस चौकी ले आए। चौकी पर कुछ लोगों के कहने पर उसे बमुश्किल छोड़ा गया। सदस्य ने अपने कुछ साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत कोतवाल से कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी और नगर पालिका के सदस्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात दस बजे मोहल्ला के दो पक्षों में विवाद पर हुई थी। सूचना पर दो होमगार्ड और दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। मौके पर झगड़ा करने वाले लोग इससे पहले जा चुके थे। पुलिसकर्मियों ने झगड़ा करने वाले लोगों के बारे में जब उससे जानकारी की। तब उसने एक पक्ष को सुबह कोतवाली भेज देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इस पर गुस्साएं पुलिस कर्मियों ने उससे गाली-गलौज कर पिटाई की और गिरहबान पकड़कर उसे जबरिया बाइक पर बैठा लिया। पुलिसकर्मी उसे पुलिस चौकी लाए। पुलिस चौकी में मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर उसे छोड़ा गया। नरेंद्र शर्मा ने अपने कई साथियों के साथ बुधवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत कोतवाल से कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सभासद से मारपीट नहीं की गई। झगड़े वालों की जानकारी करने को उसे पुलिस चौकी लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें