फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में शुरू हुआ गोपी कॉलोनी में बिजली लाइन खींचने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ग्रामीणों के विरोध के चलते गोपी कॉलोनी में रुका बिजली लाइन खींचने का काम आखिर शुरू कर दिया गया। एसडीएम-सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काम शुरू कराया। कुछ महिलाओं के विरोध करने पर दोनों अधिकारियों व उनकी टीम ने उनको शांत करा दिया।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा की गोपी कॉलोनी में 33 केवी विद्युत लाइन डलवाई जा रही है। पावर कॉरपोरेशन की टीम पुरानी लाइन को बंद कर उसके एवज में सप्लाई देने के लिए नई लाइन डाल रही है। इसको लेकर एक माह पूर्व कॉलोनी और खेतों के बीच मेड़ पर पोल लगवा दिए गए थे। लेकिन कॉलोनी के लोग इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि खेत के दूसरी तरफ पोल लगाकर लाइन निकलवाई जाए, ताकि उनके प्लाट इसकी जद में न आएं। इसको लेकर अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक से शिकातय की गई थी। जिसके चलते कई दिनों तक काम रुका रहा। प्रशासन और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने काम पूरा कराने के लिए प्रशासन से सख्त बंदोबस्त करने की मांग की। बुधवार को एसडीएम बीसलपुर सौरभ दुबे, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, तहसीलदार बीसलपुर विजय कुमार त्रिवेदी, बिलसंडा थानाध्यक्ष अतर सिंह, बरखेड़ा एसओ आलोक मिश्रा, बीसलपुर इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा, दियोरिया इंस्पेक्टर शहरोज अनवर भारी पुलिस बल के साथ गोली कॉलोनी पहुंच गए। सख्त बंदोबस्त के बीच पावर कॉरपोरेशन की टीम ने काम शुरू किया। कुछ महिलाओं ने आगे आकर विरोध किया। इस पर अधिकारियों ने उनके प्लाट से दूर तार डाले जाने का आश्वासन देते हुए शांत करा दिया। महिला पुलिसकर्मी भी सख्त लहजे में रहीं। जिसके बाद ग्रामीण भी शांत हो गए और टीम ने काम जारी रखा। एसडीएम ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत लाइन डलवाई जा रही है। इसको लेकर पूर्व में शिकायतें मिली थी, जिसके चलते आज बंदोबस्त किए गए थे। काम शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें