पीलीभीत। मजदूर रोशनलाल की मौत के मामले में पुलिस को विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है। विसरा की जांच रिपोर्ट मंगाने के लिए सीओ सिटी ने एक पत्र फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय रोशनलाल पुत्र मेवाराम का शव 25 मई को मंडी समिति में पड़ा मिला था। सुनगढ़ी पुलिस के पोस्टमार्टम कराने पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था, जिससे विसरा जांच के लिए भेजा गया था। ाधर, मृतक के पिता मेवाराम ने इस मामले में आढ़ती निरंजन प्रसाद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रोशनलाल आढ़ती के यहां काम करता था। विसरा की जांच रिपोर्ट जल्द मंगाने के लिए पत्राचार किया है।