फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सक्रिय बरेली के तीन और गोमांस तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आठ गोमांस तस्करों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों पर काम करते हुए सुनगढ़ी पुलिस ने शहर में सक्रिय बरेली के तीन और गोमांस तस्करों को धर दबोचा। असम चौराहे के पास से उनकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के बाद सभी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे के पास मुठभेड़ के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने बरेली के शातिर तस्कर भूरा समेत आठ की गिरफ्तारी की थी। उनसे हुई पूछताछ में पुलिस को बरेली के कई अन्य तस्करों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इस पर काम करते हुए पुलिस को एक और सफलता मिली है। रविवार सुबह सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने टीम के साथ असम चौराहे के पास घेराबंदी की। इस दौरान कार सवार गोमांस तस्कर भोजीपुरा बरेली के गांव भूड़ा निवासी कल्लू पुत्र इब्राहिम, सैदपुर भोजीपुरा निवासी वशीर बकरकसा, इलयास को धर दबोचा। तलाशी लेने पर कार से गोहत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए। फारेंसिक टीम बुलाकर कार की भी जांच पड़ताल कराई गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। वह बरेली के शातिर गोमांस तस्कर हैं। काफी समय से जिले में सक्रिय होकर वारदात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें