फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम के पेड़ों के अवैध कटान की सूचना पर छापा, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबटांडा (माधोटांडा)। धुरिया-पलिया क्षेत्र में शीशम के पेड़ों के अवैध कटान किए जाने की सूचना पर माधोटांडा पुलिस ने छापा मारा। मौके पर कई लोग पेड़ काटते हुए मिले। पुलिस ने कटान को रुकवाकर वन विभाग के कर्मचारियों से जानकारी की, तो मामला परमिट के बाद पेड़ों के कटान का निकला।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के धुरिया-पलिया इलाके में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों द्वारा शीशम के पेड़ों का कटान किया जा रहा था। इस बीच पेड़ों का अवैध कटान करने की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर पेड़ों का कटान कर रहे लोगों को रोक दिया। इसके बाद जांच की गई, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध कटान होने से इंकार कर दिया। यह बताया कि पेड़ों के कटान का परमिट जारी किया गया है। उसी के तहत कटान हो रहा है। जिसके बाद पुलिस भी वापस आ गई। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रभारी रेंजर साजिद हसन ने बताया कि धुरिया-पलिया में शीशम के पेड़ों को काटने से पहले विभाग से परमिट बनवाया गया था। वह अवैध कटान का मामला नहीं था। इसकी जानकारी माधोटांडा पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें