अमरिया। कस्बे से कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए गुरुवार को हरिद्वार रवाना हुआ। यात्रा से पहले सभी कांवड़ियों ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांवड़िये हरिद्वार से जल लाकर सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में अशीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, राकेश अरोरा, विनोद वाल्मीकि, कमल श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, विक्की मौर्या, शिवम गंगवार, अनिल गुप्ता, रोहित गुप्ता, अनिल वाल्मीकि आदि शामिल हैं। ब्यूरो