फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह अंतरराज्यीय वाहन चोर पकड़े, सात बाइकें बरामद

Wed, 14 Jan 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
थाना बरखेड़ा में चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी स्रोत : पुलिस - फोटो : रुड़की
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। पुलिस ने छह अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टरों को गांव नवादा महेश के अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कई स्थानों से चोरी की गईं सात बाइकें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार बिलसंडा के गांव हेमपुर के अमित कुमार, उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी पवन, राजा कॉलोनी निवासी अनुज राठौर, किच्छा के ही गांव रमेशपुर लालपुर निवासी कनाल जोशी, रियासत, अर्पित उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी मिलकर दोपहिया वाहनों की कई स्थानों से चोरी करते रहे हैं। सड़क किनारे अथवा किसी के घर के बाहर खड़ी बाइकों की पहले रेकी करते हैं। इसके बाद मौका पाकर उन्हें चुरा लेते हैं। बाद में बाइकों की नंबर प्लेट निकालकर बदल देते हैं।
विज्ञापन

चोरी की बाइकों को कम दामों पर जरूरतमंद व्यक्तियों को बेच देते हैं। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। काफी समय से उनके पास कुछ चोरी की बाइकें खड़ी थीं जो बिक नहीं पा रही थीं। इसी क्रम में आरोपी रियासत ने अपने परिचित अमित से संपर्क किया। अमित को पूरी जानकारी देने पर उसने चोरी की बाइकों को बिकवाने की बात कही। तीन दिन पूर्व पांच चोरी की बाइकें लेकर अमित के पास आए थे। अभियुक्तों के अनुसार एक बाइक अमित ने स्वयं के लिए खरीद ली। शेष चार बाइकें बिकवाने के उद्देश्य से जंगल में खड़ी करा दी गई थींं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें