फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को फुसलाकर ले जाने में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आठ दिन से लापता किशोरी के न मिलने पर हजारा पुलिस ने उसकी मां की ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पुत्री के बारे में जानकारी के लिए पहुंचने पर उससे और उसके पति के साथ गालीगलौज की।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री आठ दिन से लापता है। उसे जानकारी हुई कि पुत्री को जसपाल सिंह, करनैल सिंह आदि फुसलाकर ले गए। इसके लिए उसकी पुत्री को करनैल सिंह के घर बुलाया। बाद में आरोपियों ने पुत्री को कहीं रिश्तेदारी में छिपा दिया। पति के साथ करनैल के घर पुत्री की जानकारी के लिए जाने पर उसे और पति को गालियां दी गईं। प्राथमिकी में जसपाल सिंह, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रेम कौर, बलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, गुरनाम सिंह को नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें