अमरिया। चोर ने कस्बे की एक किराना थोक दुकान को निशाना बनाया और गल्ले से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी के आरोपी की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
कस्बा निवासी अमान मलिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी कस्बे में एएम इंटरप्राइजेज के नाम से किराने की थोक की दुकान है। बुधवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। चोरी की जानकारी होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब 1:56 बजे एक युवक दुकान में घुसकर गल्ले से पैसे चोरी करता दिखाई दे रहा है। आरोपी की पहचान कर ली है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। संवाद