बाघिन के हत्यारोपियो जेल भेजा। स्रोत पुलिस
घुंघचाई। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर बाघिन की हत्या करने के मामले में पकड़ से दूर चल रहे दो आरोपियों को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान भेजा गया है।
घटना 24 जुलाई 2019 की है। थाना क्षेत्र के गांव मटैहना कॉलोनी के नौ लोगों पर बाघिन ने हमला कर दिया था। इसमें गांव के राधेश्याम की मौत हो गई थी। नाराज लोगों ने एकत्र होकर बाघिन को लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से प्रहार कर अधमरा कर दिया था। बाद में बाघिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में तत्कालीन वन दरोगा दिनेश गिरि की ओर से 31 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। नामजद आरोपी मटैहना कॉलोनी निवासी छेदी और महेश न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। इस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों का चालान भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दोनों को पकड़कर न्यायालय चालान भेजा गया है।