फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इलाज में लापरवाही पर शाहजी हॉस्पिटल की ओटी कराई बंद

Mon, 08 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में अस्पताल की ओटी बंद करने पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी- विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। इलाज कर हाथ खराब करने की संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक रोड स्थित शाहजी हॉस्पिटल की ओटी को बंद करा दिया। अस्पताल संचालक को अभिलेखों सहित मंगलवार को तलब किया है।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी रेहान ने अस्पताल के चिकित्सक पर गलत इलाज से हाथ खराब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित का कहना है कि हाथ में दर्द होने पर अस्पताल के चिकित्सक से इलाज कराया। हाथ सही होने की जगह खराब हो गया। मंगलवार को शाहजी हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की गई। जांच के बाद हॉस्पिटल की ओटी को बंद करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें