फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: औषधि विभाग ने सूर्या मेडिकल स्टोर को किया सील

Sat, 06 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सूर्यमेडिकल स्टोर बरखेड़ा का निरीक्षण करती औषधि निरीक्षक। संवाद 
विज्ञापन
बरखेड़ा। कोडीन सिरप खरीदने के प्रकरण में नाम आने के बाद औषधि विभाग ने शनिवार को नगर के सूर्या मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर औषधि निरीक्षक ने स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
विज्ञापन

नगर स्थित सूर्या मेडिकल स्टोर संचालक पंकज गंगवार पर आरोप है कि उन्होंने बरेली की एक फर्म से कोडीन युक्त कफ सिरप खरीदा था, जिसे अवैध रूप से बिक्री के लिए मंगाया गया बताया जा रहा है।
इस मामले में फर्म संचालक और मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
शनिवार शाम करीब पांच बजे औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य स्टोर पर पहुंचीं और दवाओँ की खरीद-बिक्री से जुड़े अभिलेख मांगे जो दुकान पर उपलब्ध नहीं थे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टोर से एविल इंजेक्शन की 23 वायल कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि मौके पर कोडीन सिरप तो नहीं मिला, लेकिन रिकॉर्ड की कमी और कई गंभीर खामियों के चलते मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। विभाग अभिलेखों और दवाओं की सप्लाई चेन की आगे जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें