फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किए चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 26 वीडियो, महुआगुंदे के युवक पर प्राथमिकी

Sat, 06 Dec 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले एक के बाद सामने आ रहे हैं। इंस्टाग्राम आइडी से 26 पोर्न वीडियो अपलोड किए गए। जांच में इंस्टाग्राम आईडी में लगा मोबाइल नंबर सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव महुवागुंदे में रहने वाले युवक का निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाने के दरोगा की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के पत्र से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के डाटा की सॉफ्ट कापी मिलने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि गांव महुआ गुंदे के रितिक शुक्ला ने 28 अगस्त को वीडियो इंस्टाग्राम से अपलोड की।
विज्ञापन

जांच में आरोपी के मोबाइल से पोर्न वीडियो अपलोड करना पाया गया। इंस्टाग्राम यूजर आरोपी का कृत्य 296 बीएनएस और 67बी आईटी एक्ट के तहत पाया गया।
इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को थाने बुलाकर जानकारी ली। उसने इंस्टाग्राम से कोई पोर्न वीडियो अपलोड करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी साइबर सेल को दी गई है, ताकि आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कार्रवाई हो।
इधर दो दिन पूर्व न्यूरिया थाने में भी पोर्नोग्राफी के मामले में उपनिरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कहा था कि साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से 29 अक्तूबर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

इस शिकायत में एक इंस्टाग्राम आईडी से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो पोस्ट करने की जानकारी दी गई थी।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि धर्मपाल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से 26 अक्तूबर 2025 को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो पोस्ट किए गए थे, जो साइबर कानूनों का गंभीर उल्लंघन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें