फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिजन के साथ घर में घुसकर युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक

Sat, 29 Nov 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दूसरे समुदाय का युवक अपने परिजन के साथ घर में घुसकर युवती को फुसलाकर ले गया। आरोपियों ने युवती की मां को घर में बंद कर दिया। घटना की शिकायत पुलिस से करने पर युवती और उसके परिजनों की हत्या की धमकी दी। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है। युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वह अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान असम हाईवे किनारे रहने वाला अमन खां, अपने पिता लालू खां, फरमूद और अमन की बहन उसके घर में घुस आए। उसकी पुत्री से बात करने के बाद आरोपी पुत्री को फुसलाकर ले गए। घर में बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई करने पर पुत्री और परिजन की हत्या करने की धमकी दी। परिजन ने फोन कर बमुश्किल घर का दरवाजा खुलवाया। बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में अमन, अपने पिता लालू और मां के सहयोग से उसकी पुत्री को ले गए थे। तब पुलिस ने पुत्री को बरामद कराया था। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर अमन, उसके पिता, बहन सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें