फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी की जिद पर अड़ी महिला प्रेमी के घर जा धमकी

Fri, 28 Nov 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी की जिद पर अड़ी चार बच्चों की मां एक महिला शुक्रवार को अपने बच्चों को छोडक़र प्रेमी के घर जा पहुंची। विवाद पर मामला थाने पहुंचा। थाने में करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। इसके बावजूद महिला पति के साथ जाने से साफ इन्कार कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने उसके मायके वालों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन


मामला थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव का है। खुटार थाना क्षेत्र की एक महिला की करीब डेढ़ दशक पहले गांव बारी बुझिया में शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। करीब छह महीने पहले उसके प्रेम संबंध पड़ोसी 18 वर्षीय युवक से हो गए। इसके बाद अक्सर दोनों मिलने लगे। मोबाइल पर कई बार पत्नी को प्रेमी से बात करते देख उसका पति से विवाद भी हुआ। शुक्रवार को फिर हुए विवाद पर महिला अपने चारों बच्चों को घर में छोड़कर पड़ोसी प्रेमी के घर जा धमकी। वह प्रेमी से शादी की जिद करने लगी। प्रेमी और महिला के पति पक्ष में विवाद हुआ। तब मामला थाने पहुंच गया। थाने में करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से साफ इन्कार कर प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की।
पुलिस के समझाने पर भी महिला नहीं मानी। आखिरकार पुलिस ने पूरे मामले की सूचना महिला के मायके वालों को देकर थाने बुलाया। महिला को मायके वालों को सौंप दिया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। उसने पति पर नशे में अक्सर पिटाई करने का आरोप लगाया। बाद में महिला के कहने पर उसे उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें