फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या के आरोपी अकील और नदीम गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करके अवशेष नदी में फेंकने के आरोपी अकील और नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

बीते नौ नवंबर को देवहा नदी में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त होने के बाद गांव रम्पुरा नत्थू निवासी नंदकिशोर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ बीसलपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को गांव खमरिया के अकील और शेरपुर कलां के नदीम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस, कुल्हाड़ी, गिलटा, दो छुरियां, प्लास्टिक के कट्टे, रस्सी, पॉलीथिन बरामद हुई। नदीम पर पशु क्रूरता अधिनियम के 19 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें