फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इमरजेंसी वार्ड में किशोरी के हुई मृत बच्चे की डिलीवरी

Sun, 28 Dec 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दवा लेने के बहाने शुक्रवार शाम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची किशोरी ने गंभीर हालत में एक मृत बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने प्रसव के बाद आनन-फानन में नाबालिग को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा था। हालांकि कोतवाली पुलिस इस घटना से अनजान है।
विज्ञापन

शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में रहने वाली करीब 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम अपनी मां के साथ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दवा लेने पहुंची थी। जहां नाबालिग को प्रसव पीड़ा होने लगी।
गर्भवती किशोरी को देखकर इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों को ऑन कॉल ड्यूटी बुलाया गया। इमरजेंसी वार्ड में ही नाबालिग का प्रसव कराया गया। बताया जा रहा है किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग एक-दूसरे से बात करते दिखे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ने के बाद परिजन कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण ने बताया कि नाबालिक का इमरजेंसी वार्ड में प्रसव कराया गया था। बाद में उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले कोतवाली प्रभारी सतेंद्र ने जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें