फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच साल में सौ करोड़ की बिक्री मात्र 15 लाख टैक्स किया जमा

Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सेल टैक्स टीम जाने के बाद टैक्स व्यापारी के यहां लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते पांच साल में सौ करोड़ का माल बेच चुके बैटरा व्यापारी के यहां शनिवार को जीएसटी की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) यूनिट ने छापा मारकर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, कारोबारी ने पांच सालों में मात्र 15 लाख रुपये ही टैक्स जमा किया है। करीब 10 घंटे चली कार्रवाई के बाद एसआईबी जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई है। जांच आकलन के बाद अब टीम अग्रिम कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि तय करेगी।
दीपावली करीब है, ऐसे में टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों की धरपकड़ के लिए जीएसटी की एसआईबी टीम सक्रिय है। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे शहर के स्टेशन रोड पर पुराना बीसलपुर बस स्टैंड के करीब शुभम बैटरी पर एसआईबी यूनिट के उपायुक्त अनिरुद्ध सिंह व उनकी टीम ने छापामारी की।
विज्ञापन

तीन गाड़ियों से पहुंची टैक्स टीम को देखकर आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। लगभग दस घंटे चली एसआईबी की जांच में करोड़ों रुपये के हेरफेर का मामला सामने आया है।
उपायुक्त एसआईबी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शुभम बैटरी प्रतिष्ठान ने पिछले पांच साल में 100 करोड़ रुपये के माल की बिक्री की है। इसमें प्रतिष्ठान द्वारा बड़ी टैक्स चोरी कर मात्र 15 लाख रुपये पांच साल में जमा किया गया।
विज्ञापन

एसआईबी की टीम दस घंटे चली जांच के बाद प्रतिष्ठान से जरूरी दस्तावेज संकलित कर लौट गई। जल्द ही टीम प्रतिष्ठान पर जुर्माना भी तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें