फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र में लगे रामलीला मेले से घर लौट रही किशोरी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की गई। गांव के पांच लोगों पर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि छह नवंबर को रात डेढ़ बजे उसकी 16 वर्षीय बहन गांव के ही रामलीला मेले को देखकर वापस घर आ रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही कल्लू सिंह पुत्र लखपत सिंह, चमन पुत्र विजेंद्र सिंह, पारस पुत्र संतोष शुक्ला, रवि और अमित पुत्र सतपाल ने उसकी बहन को गांव में श्मशान घाट के पास घेर लिया। आरोपियों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। उसकी बहन ने शोर मचाया तो लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
उसकी बहन ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना पुलिस को तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें