फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर का रामलीला मैदान में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Mon, 12 Jan 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर का शव थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रामलीला मैदान में पड़ा मिला। शव के पास विषाक्त पदार्थ की शीशी और उल्टी मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में सोमवार सुबह राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को शव के पास ही विषाक्त पदार्थ की एक शीशी और उल्टी की हुई मिली। इससे प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव रूपपुर कमालू निवासी रामऔतार यादव पुत्र कल्याण सिंह यादव के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामऔतार यादव रोज की तरह सोमवार सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे।
काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनकी तलाश की गई। इसी दौरान रामलीला मैदान में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें