फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नारी शक्ति क्लब ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया खिचड़ी का भंडारा

Mon, 12 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी बांटती नारी शक्ति क्लब की पदाधिकारी स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पूरनपुर। नारी शक्ति क्लब की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी का वितरण किया। खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी। मोहल्ला कायस्थान में मंदिर के समीप एकत्र हुए क्लब की पदाधिकारियों और सदस्यों ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का भंडारा किया। इसमें कई राहगीरों ने पहुंचकर खिचड़ी का भोज किया। इस दौरान मूंगफली, रेवड़ी भी राहगीरों को बांटी। कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। क्लब की अध्यक्ष अंजली गुप्ता, सचिव स्मिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोनिका होड़ा, पूर्व अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, सविता खंडेलवाल, अर्चना सिंघल, अनुराधा, प्रभा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, संगीता गुप्ता आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें