फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Tue, 09 Dec 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अकेली रह रही एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ दोबारा घर में आकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कई वर्षों से अपनी मां के साथ रहती थी। सात माह पूर्व मां की मृत्यु के बाद से वह घर में अकेली रह रही है। उसका भाई दूसरे मकान में रहता है। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अरसान उस पर गलत नीयत रखता था और कई बार छेड़छाड़, अश्लील हरकतें कर चुका था। आरोप है कि 10 नवंबर शाम सात बजे अरसान उसके घर में घुस आया और जबरन छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने पिता अंसार, मां रिहाना, बहन निदा और नगमा के साथ दोबारा उसके घर में घुस आया। सभी ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें