फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टेलीग्राम पर टास्क का झांसा देकर 2.15 लाख की ठगी

Thu, 04 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑनलाइन टास्क पूरा करने और वेतन दिलाने का लालच देकर एक युवक से 2.15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शिव नगर कॉलोनी निवासी राहुल रावत पुत्र घनश्याम रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर को एक अज्ञात युवक ने टेलीग्राम पर उससे संपर्क किया। आरोपी ने टास्क पूरा करने पर अच्छा वेतन मिलने का झांसा दिया। इसके बाद केवाईसी, प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम पर बार-बार भुगतान करवाया। टास्क पूरा करने के बाद भी जब उसे कोई राशि नहीं मिली तो उसने वेतन की मांग की लेकिन आरोपी की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और साइबर सेल के माध्यम से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने लोगों को इस तरह के लुभावने झांसों से सावधान रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें