फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। दहेज में आठ लाख रुपये अतिरिक्त की मांग पूरी नहीं होने पर लड़का पक्ष के लोगों ने तय रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बगवा निवासी प्रेमशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री ज्योति का विवाह ग्राम अण्डरायन निवासी डॉ. नरेंद्र भास्कर के साथ 30 जून 2015 को तय किया था। विवाह की तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की थी। दोनों पक्षों के बीच शादी खर्च के रूप में 12 लाख रुपये तय हुए थे लेकिन वह अब तक 13 लाख रुपये खर्च भी कर चुका है। आरोप है कि इसके बाद भी 24 नवंबर को लड़के के अलावा उसके पिता भगवत दयाल, भाई राजू, सौरभ और बहनोई हर प्रसाद ने दहेज में आठ लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की। दहेज देने से इंकार करने पर आरोपियों ने शादी करने से इंकार कर दिया, जबकि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें