फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीच बचाव करने से नाराज पड़ोसी ने युवक पर किया चाकू से वार, घायल

Tue, 28 Oct 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र की रानी कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक ने अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से प्रारंभिक उपचार के दौरान उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रानी कॉलोनी निवासी उत्तम मंडल ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमरेश सरदार रविवार की शाम अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। यह देख उसका भाई गौतम मंडल पुत्र गोविंद मंडल बीच-बचाव करने पहुंचा और विवाद शांत कराया। इसके बाद भाई गौतम बाहर आकर अपने गांव के दोस्त के साथ मूंगफली खाने बैठ गया। इसी बीच अमरेश वहां पहुंचा और बाल कटवाने को लेकर गौतम से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते उसने जेब से धारदार चाकू निकालकर गौतम की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और गौतम को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हमलावर अमरेश को हिरासत में ले लिया। घटना से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें