पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में ठेले पर मोमोज खाने गए युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने युवक को बचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला डालचंद निवासी सलीम ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्तूबर की शाम वह मस्जिद गौसिया के पास मोमोज खाने ठेले पर गया था। अली, छोटू और उनके साथ तीन अज्ञात युवक मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।