फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने और उसके परिजनों को धमकाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी पुत्री गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। गांव का ही ऋषभ उनकी पुत्री पर गलत निगाह रखता है। वह उनकी पुत्री से जबरन विवाह करना चाहता है। भैया दूज पर वह अपने मायके गई थी। घर पर उनकी पुत्री अपनी दादी के साथ रुक गई थी। उसी दिन ऋषभ उनके घर से तमंचे के बल पर पुत्री का अपहरण करके ले गया। आरोप लगाया कि उसके बाद युवक ने पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोपी ने उनकी पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। वह जब आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके परिवार के लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। गालीगलौज कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में मुख्य आरोपी ऋषभ, उसके परिवार के नरेंद्र गिरि, किरन, जितेंद्र और शिखा को नामजद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें