फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मदीना शाह चौराहे पर दो समुदाय के युवकों में विवाद, पथराव से मची खलबली

Thu, 08 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मदीना शाह चौराहे पर बुधवार देर रात युवकों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। कुछ देर बाद एक समुदाय का युवक अपने साथियों के साथ दूसरे समुदाय के युवक के घर के बाहर पहुंचा और हंगामा किया। ईंट-पत्थर फेंकने के आरोप लगाए गए। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही युवक भाग निकले। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी भूरा वाल्मीकि और मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निवासी जावेद व मुशाहिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद भूरा वाल्मीकि अपने 15 से 20 साथियों के साथ जावेद के घर पहुंच गया। आरोप है कि घर के बाहर गालीगलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंके। इस घटना से अफरातफरी मच गई और दूसरे समुदाय के लोग एकत्र हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाल सत्येंद्र कुमार और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डायल 112 पुलिस पहुंच गई।
फोर्स को देखकर हंगामा करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी भीड़ को हटाया और आसपास की दुकानों को बंद करा दिया। घटना के दौरान मारपीट और गालीगलौज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इधर बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इलाके में शांति बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस फोर्स किया तैनात
क्षेत्र मिश्रित आबादी वाला होने के कारण किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बृहस्पतिवार को भी चौराहे पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें