फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने तीन महिलाओं से झटके सात लाख

Mon, 05 Jan 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली के एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बीसलपुर के गांव किशनी निवासी तीन महिलाओं से लगभग सात लाख रुपये हड़प लिए हैं। महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनी में रहने वाली प्रेमवती ने सोमवार शाम कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि बरेली के थाना फरीदपुर के गांव सिमरा केशवपुर निवासी राजवीर उनके गांव में काफी समय से जनसेवा और ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता था। इस केंद्र पर प्रेमवती ने 1.60 लाख, गीता देवी ने 1.20 लाख और कुसुमलता ने चार लाख रुपये जमा किए थे। आरोप है कि राजवीर ने वह पैसा इन महिलाओं के खातों में नहीं जमा किया और अपनी जेब में रख लिया। 10 अक्तूबर को राजवीर ने गुपचुप तरीके से ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर दिया था।
उसके बाद इन महिलाओं ने उसे कई बार फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इन महिलाओं के घर वालों ने जन सेवा केंद्र संचालक के घर पर जाकर जानकारी की लेकिन वह नहीं मिला। परेशान होकर प्रेमवती ने सोमवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें