पूरनपुर। महिलाओं मेंं हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरी नगर निवासी राशिद के घर उसकी गैरमौजूदगी में घुसकर उसकी पत्नी से गालीगलौज और तोड़फोड़ की। आरोपी राशिद की पत्नी रूबी के गले से सोने की चेन, बुंदे लूट ले गए। घटना 25 सितंबर की है। कोतवाली पुलिस ने एडीजे के निर्देश पर रूबी की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
राशिद की पत्नी रूबी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पति बाहर काम करने गए थे। महिलाओं से कहासुनी पर 25 सितंबर को मोहल्ला के सोनू, मोहम्मद शरीफ, रूकसार, नूरी, नईस वानो रात 11 बजे लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। उन्होंने गालीगलौज और तोड़फोड़ की। उसके गले से सोने की चेन, कानों से बुंदे लूट लिए। शोर पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराने गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रूबी का आरोप है कि आरोपी मोहल्ला से उसे पलायन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने एडीजे के आदेश पर रूबी की ओर से उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।