फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 4.34 लाख रुपये

Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शराब की दुकान के सेल्समैन का मोबाइल हैक कर उसके खाते से तीन बार में 4.34 लाख रुपये उड़ा दिए गए। ठगी का एहसास होने पर सेल्समैन ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने सेल्समैन की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी मनीष कुमार जायसवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह नोएडा में शराब ठेके का सेल्समैन है। 29 दिसंबर को ठगों ने उसके मोबाइल पर हाय, हैलो का मैसेज भेजकर जान-पहचान बढ़ाना चाही। कहा कि बहन की शादी तय हो गई है। घर आ जाओ। उसने मैसेज भेजने वाले को पहचानने से इनकार कर दिया। तब उसके व्हाट्सएप पर एक फोटो शेयर किया। फोटो खोलते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 4.20 लाख रुपये लोन लेकर पहले तीन लाख रुपये, दूसरी बार में एक लाख रुपये और तीसरी बार में 34 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने पर उसने साइबर हेल्प लाइन पर इसकी शिकायत दर्ज की। कोतवाली पुलिस ने मनीष कुमार जायसवाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें