पूरनपुर। वाहन की टक्कर से बाइक सवार लखीमपुर खीरी के प्रदीप की मौत के मामले में पुलिस ने प्रदीप के भाई कुलदीप की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 15 दिसंबर को असम हाईवे के शेरपुर चौराहा के समीप हुई थी। लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव बसई निवासी कुलदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई घटना के दिन बाइक से पूरनपुर से गांव जा रहा था। असम हाईवे पर शेरपुर चौराहा के समीप पीछे से आए वाहन सवार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रदीप की मौत हो गई थी। पुलिस ने कुलदीप की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद