पीलीभीत। जिले भर में शनिवार को सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सपा के नकटादाना स्थित केजीएन कॉलोनी कैंप कार्यालय पर सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जयंती के बाद सपा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का भी आयोजन हुआ। इस दौरान नफीस अहमद अंसारी, दिव्या पी गंगवार, मखदूम खान, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, हाजी अकबर अहमद अंसारी आदि सपा नेता मौजूद रहे।
बीसलपुर। कुर्मी महासभा पीलीभीत की ओर से शनिवार को सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह का आयोजन गांव जोगठेर में हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्य अतिथि डॉ. रत्नेश गंगवार और विशिष्ट अतिथि महेश पटेल ने सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं उनके कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में शिवकुमार पटेल, छत्रपाल पटेल, प्रेमसागर पटेल, जंगबहादुर पटेल, बलराम गंगवार, चिरंजीव गौर, राजेश पटेल, महेश पटेल, कृष्ण पाल सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह गंगवार, योगेश गंगवार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। मोहल्ला पटेल नगर में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रपाल मौर्य ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मोनिका कनौजिया, अमरेंद्र कुमार, प्रभा गंगवार, प्रभाती मिश्रा, गंगाप्रकाश, अभिषेक गंगवार और रोशनी मौर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता उमेश चंद्र ने और संचालन ज्ञानेंद्र कुमार ने किया।
पूरनपुर। पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का जन्म दिन मोहल्ला कायस्थान में मनाया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान विकास सागर, प्रदीप कुमार, राधेश्याम सागर, अशोक कुमार, राजीव सागर, अश्वनी गौतम, किशन लाल गौतम, नरेश पाल, सूरजपाल आदि थे।