पूरनपुर। बहन को बात करने को फोन कर बुलाकर आरोपी ने पुत्रों के साथ उसको और उसके भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के पति की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 19 अक्तूबर की है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी रिजवान खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पत्नी असगरी बेगम को मोहल्ला निवासी उसके साले शकील ने फोन कर बात करने को बुलाया था। पत्नी असगरी अपने साथ उसके 14 साल के भतीजे फरमान खां को साथ ले गई। आरोप है कि घर के दरवाजे पर पहुंचते ही शकील ने अपने पुत्रों के सहयोग से रंजिशन पत्नी और भतीजे पर पथराव कर और डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर पत्नी और भतीजे को बमुश्किल बचाकर लाया। पुलिस ने रिजवान की ओर से उसके साले शकील, शकील के पुत्र आसिफ, अरबाज, अनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद