फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गालीगलौज के विरोध पर विवाहिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विवाद पर गालीगलौज के विरोध पर जान से मारने की नीयत से गांव अमरैयाकलां निवासी कीर्ति देवी की पिटाई कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। कीर्ति देवी को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कीर्ति की मां कस्बा कलीनगर निवासी सरला देवी की ओर से कीर्ति के चचिया ससुर, सास, चचेरे देवर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कलीनगर की सरला देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री की शादी 10 साल पहले गांव अमरैयाकलां निवासी सोनू से की थी। सोनू के पिता मानसिक बीमार रहते हैं। सास अपने दूसरे पुत्र के पास पूरनपुर में रहती है। गांव में कीर्ति देवी अपने पति के साथ रहती है। आरोप है कि उसके चचिया ससुर, सास उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश में उसकी पुत्री और दामाद को घर से भगाना चाहते हैं। इसको लेकर कई बाद विवाद और मारपीट पुत्री से हुई। पुत्री की ससुराल जाकर समझाकर शांत करा दिया। कहा कि 17 अक्तूबर को विवाद पर पुत्री को गालियां दी गईं। विरोध पर उसे जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में पुत्री को बरेली, मेरठ इलाज के लिए ले गए। पुत्री को दिल्ली में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने सरला देवी की ओर से कीर्ति के चचिया ससुर गांव निवासी बाबूराम, चचिया सास दीपाली, चचेरे देवर सतीश, प्रदीप और ननद रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें