फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करणी सेना जिलाध्यक्ष से मारपीट का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 11 Jan 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने तीन युवकों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में घायल जिलाध्यक्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वह शनिवार शाम किसी काम से बरेली मार्ग की ओर गए थे। इसी दौरान देवहा पुल के समीप तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि तीनों युवकों ने पहले गालीगलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन गन्ने के खेत में खींच लिया और पीटा। मारपीट के दौरान रविंद्र सिंह राठौड़ बेहोश होकर गिर पड़े। आरोप है कि उन्हें मरा हुआ समझकर तीनों युवक मौके से भाग गए।
कुछ देर बाद होश में आने पर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उनका उपचार जारी है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पर पूर्व में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट के बाद वादी पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें